Pages - Menu

Monday, March 18, 2013

Wheels Car Rally


 
व्हील्स कार रैली
 
 
 
 
 
 
चार चक्के की मशहूर पत्रिका "व्हील्स" ने अपने सदस्यों के लिए एडवेंचर से भरपूर मासिक कार रैली आयोजित करने का फैसला किया है, वैसे तो यह पत्रिका साल में दो तीन कार रैलीया आयोजित करती ही है जिनमे कोलकाता ट्रेजर हंट और कोलकाता दुर्गापुर टी एस डी (टाइम स्पीड डिस्टेंस)मुख्य है।

इस योजना के अंतर्गत सिर्फ पत्रिका के नियमित सदस्य ही इस रैली में भाग ले सकते है। गत २४ फरवरी को उन्होंने कोलकाता से बर्धमान जो कि करीब १०० किलोमीटर है कार रैली का आयोजन किया। यह एक नॉन कोम्पेटेटिवे इवेंट था।  

मैं अपने बाकी सहयोगियों पापिया शम्पा और अब्बास के साथ सुबह ८ बजे ब्लू हुगली बनक़ुएत पहुच गया जो की स्टार्टिंग पॉइंट था। इस रैली में कुल २६ कारो ने हिस्सा लिया। पत्रिका के संपादक सौविक में सबका स्वागत किया और इस रैली के नियम बताये।

 
नास्ता करने के बाद २६ कारो का काफिला निकल पड अपनी मंजिल के तरफ। हमारा पहला पड़ाव दुर्गापुर एक्सप्रेसवे पर "आज़ाद हिन्द ढाबा" था। वहा पहुँच हमने अपने फ़ूड कूपन का इस्तेमाल कर शीतल पेय और बिस्कुट लिया। फिर एक ग्रुप फोटो खिचाने के बाद हम अपने मंजिल की तरफ बढ चले। करीब एक घंटे के सफ़र के बाद हम अपने गंतव्य "श्रांची बर्धमान रेनास्सैनसे" पहुंचे जो की हमारे इस कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक थे और हॉस्पिटैलिटी पार्टनर भी। खैर यहाँ करीब १ घंटा आराम करने और दोपहर का खाना खाने के बाद हम इनके टाउनशिप के दर्शन को निकल पडे।

 
यहाँ डुप्लेक्स और बंगला है जो काफी खूबसूरती से  बनाया गया है। सारे बंगलो को देखने के बाद हमने एक और ग्रुप फोटो खिचाया और अपने अगले गंतव्य एक सौ आठ शिव मंदिर की तरफ चल दिए जो मुश्किल से दो सौ मीटर की दुरी पर है।
शिव मंदिर दर्शन के बाद पुरस्कार की घोषणा हुयी और पुरस्कार वितरण के बाद वापस हम कोलकाता की तरफ बढ़ चले।

 
सारे दिन के क्रिया कलापों ने हमें थका दिया था। वापस आते समय हम रिसरा अपने घर में थोडा विश्राम कर कोलकाता की तरफ चल दिये। अब हमें इंतज़ार है अगले व्हील्स रैली का जो की कोलकाता से रायचक होगी। तब तक के लिए विदा दोस्तों!!

राजेश साव
अपनी प्रतिक्रिया अवश्य व्यक्त करे 

1 comment: