चार चक्के की मशहूर पत्रिका "व्हील्स" ने अपने सदस्यों के लिए एडवेंचर से भरपूर मासिक कार रैली आयोजित करने का फैसला किया है, वैसे तो यह पत्रिका साल में दो तीन कार रैलीया आयोजित करती ही है जिनमे कोलकाता ट्रेजर हंट और कोलकाता दुर्गापुर टी एस डी (टाइम स्पीड डिस्टेंस)मुख्य है।
मैं अपने बाकी सहयोगियों पापिया शम्पा और अब्बास के साथ सुबह ८ बजे ब्लू हुगली बनक़ुएत पहुच गया जो की स्टार्टिंग पॉइंट था। इस रैली में कुल २६ कारो ने हिस्सा लिया। पत्रिका के संपादक सौविक में सबका स्वागत किया और इस रैली के नियम बताये।
शिव मंदिर दर्शन के बाद पुरस्कार की घोषणा हुयी और पुरस्कार वितरण के बाद वापस हम कोलकाता की तरफ बढ़ चले।
सारे दिन के क्रिया कलापों ने हमें थका दिया था। वापस आते समय हम रिसरा अपने घर में थोडा विश्राम कर कोलकाता की तरफ चल दिये। अब हमें इंतज़ार है अगले व्हील्स रैली का जो की कोलकाता से रायचक होगी। तब तक के लिए विदा दोस्तों!!
राजेश साव
अपनी प्रतिक्रिया अवश्य व्यक्त करे
अपनी प्रतिक्रिया अवश्य व्यक्त करे
Sweet Hindi Short Story old Gold.Click here to Read
ReplyDelete